ये तो आपको पता ही होगा की किसी भी व्यक्ति का नाम उसके पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन ऐसे कई व्यक्ति होते हैं जिनके सामने ऐसी परिस्थिति आ जाती है जिसके कारन से व्यक्ति को अपने नाम को बदलने की जरुरत पड़ जाती है। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अगर आपके सामने कुछ इसी तरह की परिस्थिति सामने आ गई है और आप अपना नाम बदलना चाहते हैं।
तो हम आपको बता दें आप एक दम सही जगह पर पहुंचे हैं इस लेख में हम आपको एक दम विस्तार से बताने वाले हैं की आप उत्तर प्रदेश में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से? जिस जानकारी का पालन करके आप अपना नाम बदलवा पाएंगे।
तो इसलिए उत्तर प्रदेश में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से की पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख में अंत तक बने रहिये।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने के प्रमुख कारण
उत्तर प्रदेश में अपना नाम बदलने के लिए आपके पास नाम बदलने का एक कारण होना चाहिए और वो कारण कुछ इस तरह से हो सकते हैं।
शादी के बाद नाम बदलना: अगर आप एक महिला हैं और आपकी शादी हो गई है और अब आप अपना नाम बदलना चाहते हैं तो इस कारण से आप अपना नाम बदलवा सकते हैं।
धर्म परिवर्तन के कारण: अगर किसी कारणवश आपका धर्म परिवर्तन हो गया है और आप अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं तो इस कारण से भी आप अपना नाम बदलवा सकते हैं।
कानूनी या आधिकारिक कारण: ऐसे कई व्यक्ति हैं जो क़ानूनी या अधिकारिक कारणों से अपना नाम बदलवाना चाहते हैं। और आप भी इसी कारण से अपना नाम बदलवा सकते हैं।
टाइपिंग या स्पेलिंग की गलती को सुधारने के लिए: अगर आपके नाम में किसी तरह की कोई स्पेलिंग गलती हुई है जिस वजह से आपका काम नहीं हो पा रहा है तो इस कारण से भी आप अपना नाम बदलवा सकते हैं।
व्यक्तिगत पसंद के आधार पर: जब किसी व्यक्ति को अपना नाम पसंद नहीं आता है तो इस कारन से व्यक्ति अपने नाम को बदलना चाहते हैं, अगर आपको भी अपना नाम पसंद नहीं है तो इस कारन से आप अपना नाम बदलवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलवाना क्यों जरुरी है?
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि नाम किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। नाम से ही एक व्यक्ति की जान पहचान होती है। पर जब इसी नाम में स्पेलिंग गलती हो जाती है, या फिर उसी के नाम के किसी दुसरे व्यक्ति ने कोई अपराध किया हो, तो इस तरह से व्यक्ति के नाम के साथ कई नकारात्मक छवि जुड़ जाती है, जिससे व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए व्यक्ति को यानी आपको अपना नाम बदलवाना जरुरी होता है।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलवाने के फायदे?
उत्तर प्रदेश में नाम बदलवाने के बाद आपको जो भी फायदे होंगे उसकी लिस्ट कुछ इस तरह से है।
क़ानूनी रूप से पहचान: नाम बदलने के बाद आपको क़ानूनी रूप से पहचान मिल जाएगी।
दस्तावेजों का उपयोग: नाम बदलने के बाद आप अपने दस्तावेजों को स्कूल, कॉलेज, और साथ में अपने पहचान के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
नौकरी में फायदा: दस्तावेजों में नाम बदलने के बाद आप अपने दस्तावेजों का उपयोग क़ानूनी तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
नाम बदलने के बाद इसी तरह से आपको कई सारे फायदे होंगे।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की एक क़ानूनी प्रक्रिया है जिसको भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। जिस प्रक्रिया को अपनाकर आप उत्तर प्रदेश में अपना नाम बदलवा पाएंगे। और उस प्रक्रिया का नाम गज़ट है। यानी की आपको अपना गज़ट बनवाना होगा। और गज़ट क्या है इसको कैसे बनवाना है इसके बारे में ज्यादा जानकारी हम आपको आगे बताने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने के लिए गज़ट क्या है?
गज़ट एक क़ानूनी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल दस्तावेजों में क़ानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गज़ट को हम भारत राजपत्र के नाम से भी जानते हैं। गज़ट को केंद्र सरकार द्वारा हप्ते में एक बार जारी किया जाता है।
गज़ट में आपकी नाम बदलने की सभी जानकारी लिखी गई होती है, कि आपका पुराना नाम ये था जिसको आप बदलना चाहते हैं और इस कारण से बदलना चाहते हैं और आपका नया नाम ये है इसी नाम से ही आपको आगे जाना जाएगा।
फिर जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे फिर उसकी सहायता से आप उत्तर प्रदेश में अपना नाम बदलवा पाएंगे।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की प्रक्रिया?
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने की तीन स्टेप्स की एक क़ानूनी प्रक्रिया है जोकि है नाम परिवर्तन शपथ पत्र बनवाना, न्यूज़पेपर में प्रकाशन डालना, सीडी फाइल बनवाना।
1. नाम परिवर्तन का शपथ पत्र बनवाना
गज़ट बनवाने के लिए पहला कदम आपको एक शपथ पत्र तैयार करना होगा। यह शपथ पत्र किसी भी नोटरी पब्लिक या न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बनवाया जा सकता है। शपथ पत्र में कुछ इस तरह की जानकारी लिखी गई होती है।
आपका पता और व्यक्तिगत जानकारी।
- आपका पुराना नाम।
- नया नाम जिसको आप आगे रखना चाहते हैं।
- जिस कारण से आप नाम बदलना चाहते हैं वो कारण।
- आपका पता और व्यक्तिगत जानकारी।
2. समाचार पत्र में विज्ञापन देना।
जब आपका शपथ पत्र तैयार हो जाएगा उसके बाद आपको समाचार पत्र में नाम परिवर्तन का विज्ञापन भेजना होगा। और आपको विज्ञापन दो अख़बार में भेजना होगा। पहला अपने लोकल भाषा के समाचार पत्र और दूसरा नेशनल भाषा के समाचार पत्र में भेजना होगा। समाचार पत्र में आपको ये सभी जानकारी लिखी होगी:
- आपका पुराना नाम।
- आपका नया नाम।
- आपके नाम परिवर्तन का कारण।
3. सीडी फाइल बनवाना।
सीडी फाइल एक फाइल की तरह होता है जिसमें आप अपने नाम बदलने की सभी जानकारी लिखवाते हैं। सीडी फाइल बनवाने के लिए आपको एम्एस वर्ड में नाम बदलने की जानकारी को लिखना होगा।
4. सीडी फाइल बनवाना।
जब आप इन तीनो दस्तावेजों को बनवा लेंगे उसके बाद आपको इन तीनो दस्तावेजों को एक साथ चिपका लेना है और उसको गज़ट ऑफिस जो डेल्ही में स्थित है वहां ले जाकर जमा कर गज़ट जारी करने के लिए आवेदन कर देना है।
5. गज़ट नोटिफिकेशन प्राप्त करना।
जब आप पीछे बताये गए सभी स्टेप्स को पूरा कर लेंगे फिर अगले कुछ दिनों में आपका गज़ट, गज़ट ऑफिसियल वेबसाइट पर या गवर्नमेंट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा वहां से आप अपना गज़ट डाउनलोड कर सकते हैं। फिर आपको इस गज़ट को अपने पास सुरक्षित रख लेना है क्योंकि इसकी सहायता से आप अपने किसी भी दस्तावेज में क़ानूनी तरीके से नाम परिवर्तन करवा पाएंगे।
गज़ट की मदद से आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें?
जब आप अपना गज़ट बनवा लेंगे फिर गज़ट की सहायता से आप अपने आधार कार्ड में नाम बदलवा पाएंगे। आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको अपना पुराना आधार और साथ में गज़ट नोटीफिकेशन की कॉपी लेना है और उसको आधार कार्ड ऑफिस जो डेल्ही में स्थित है वहां ले जाकर जमा कर आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए सूचित कर देना है, फिर अगले कुछ दिनों में आपका नया आधार कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
गज़ट की मदद से पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें?
आपको अपना पुराना पैन कार्ड और गज़ट की कॉपी लेना है और उसको किसी नजदीकी पैन कार्ड ऑफिस या जहाँ पर पैन कार्ड बनता या नेम चेंज होता है वहां ले जाकर जमा कर पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आवेदन कर देना है, फिर अगले कुछ दिनों में आपका नया पैन कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
गज़ट की मदद से पासपोर्ट में नाम कैसे बदलें?
आपको अपना पुराना पासपोर्ट और गज़ट की कॉपी लेकर पासपोर्ट ऑफिस चले जाना है और वहां पर अपने पासपोर्ट में नाम बदलने के लिए आवेदन कर देना है, हो सकता है वहां पर आपसे कुछ और दस्तावेज माँगा जाए तो उसकी भी कॉपी दे देना है, फिर आपकी पुलिस वेरिफिकेशन होगा जिसके बाद आपका पासपोर्ट पोस्ट ऑफिस के माध्यम, से आपके घर भेज दिया जाएगा।
ठीक यही प्रक्रिया अपनाकर आप उत्तर प्रदेश में अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में नाम बदलवा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने के लिए गज़ट बनवाने के फायदे?
गज़ट एक ऐसा दस्तावेज है जो सभी तरह के दस्तावेजों के लिए मान्य होता है और क्योंकि यह सभी दस्तावेजों के लिए मान्य होता है इसलिए गज़ट की सहायता से आप अपने किसी भी दस्तावेज में क़ानूनी तरीके से नाम बदलवा पाएंगे। चाहे वो आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड कोई भी दस्तावेज हो।
उत्तर प्रदेश में अपना नाम कैसे बदलें गज़ट से लेख का निष्कर्ष?
इस लेख को पढने से आपको उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की सभी जानकारी समझ आ गई होगी और उसकी मदद से आप अपना नाम बदलवा पाएंगे।
उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की सेवा?
इस लेख को पढने के बाद आपको पता लग गया होगा की नाम बदलने के लिए आपको कई कदम उठाने पड़ेंगे, जिसमें आपको काफी टाइम लग सकता है, और आपको दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है। लेकिन आपके लिए गुड न्यूज़ है ये है कि आपका ये सारा काम हम करवाएँगे, क्योंकि भारत में हम एक नेम चंगे कंसलटेंट की तरह काम करते हैं और हम लोगों को नेम चेंज की सर्विसेज देते हैं।
अगर आप चाहते हैं की हम आपको उत्तर प्रदेश में नाम बदलवाने की सेवा दें, तो इसी वेबसाइट पर व्हाट्सएप्प और कॉल करने का आप्शन दिखाई दे रहा होगा उसके माध्यम से आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी पूरी सेवा करेगी।
ज्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्न?
प्रश्न : क्या गजट नोटिफिकेशन नाम बदलने के लिए काफी है?
उत्तर : जी हाँ अगर आपके आपका गज़ट है तो उसकी हेल्प से आप अपना नाम बदलवा सकते हैं।
प्रश्न : उत्तर प्रदेश में नाम बदलने में कितना समय लगेगा?
उत्तर: उत्तर प्रदेश में नाम बदलने में कुल 30 से 60 दिनों का समय लग सकता है या किसी कारण से ज्यादा भी लग सकता है।
प्रश्न: क्या कोई व्यक्ति अपना नाम बदल सकता है?
उत्तर : जी हाँ हर व्यक्ति को उसका अपना अधिकार है कि वो क़ानूनी तरीके से अपना नाम बदल सकता है।
प्रश्न : मुझे नाम चेंज करना है तो क्या करूँ?
उत्तर : नाम चेंज करने के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेज बनवाने होते हैं जैसे एफिडेविट, प्रकाशन पत्र, सीडी जिसको बनवाने के बाद आप अपना नाम चंगे कर सकते हैं।
प्रश्न : उत्तर प्रदेश में नाम बदलने में कितना खर्चा लगेगा?
उत्तर: नाम बदलने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स बनवाने होंगे जैसे एफिडेविट, प्रकाशन पत्र, सीडी फाइल बनवाना होगा तो इस प्रक्रिया में आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे, और अगर आप किसी नेम चेंज कंसलटेंट से सर्विस लेंगे तो भी आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी टीम से बात कर सकते हैं।